Event Detail

  • Start Date 07/29/2026
  • Start Time 10:00 AM
  • End Date 07/29/2026
  • End Time 02:00 PM
  • Location अकलेरा

केशव आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, अकलेरा में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान एवं भारतीय संस्कृति की गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र सिंह सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर एवं सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति आदर एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत बनाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि गुरु समाज एवं राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, संस्कार एवं उत्कृष्ट शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके मार्गदर्शन में उज्ज्वल भविष्य की कामना की।