
Event Detail
- Start Date 10/03/2024
- Start Time 03:00 PM
- End Date 10/03/2024
- End Time 05:00 PM
- Location केशव आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, अकलेरा
डॉ. वीरेंद्र सिंह बिश्नोई ने साउथ कोरिया के एच-फ़िएस्टा में लिया भाग, बोले – आयुर्वेद और कोरियन मेडिसिन मिलकर कर सकते हैं जीवनशैली जनित रोगों का इलाज
योंगडॉक, साउथ कोरिया: केशव आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभागाध्यक्ष और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र सिंह बिश्नोई ने साउथ कोरिया में आयोजित एच-फ़िएस्टा कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और कोरियन पारंपरिक चिकित्सा विधियों के संयुक्त प्रयास से जीवनशैली से संबंधित रोगों, जैसे उच्चरक्तचाप , मधुमेह, और तनाव जैसी बीमारियों का प्रभावी उपचार किया जा सकता है।
इस कार्यक्रम में दुनियाभर से स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया, जहां डॉ. बिश्नोई ने आयुर्वेद की अद्वितीयता और उसकी आधुनिक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने की क्षमता पर जोर दिया।
डॉ. वीरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “आयुर्वेद का मूल सिद्धांत शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को बनाए रखना है, जबकि कोरियन पारंपरिक चिकित्सा भी शरीर की प्राकृतिक उपचार क्षमता को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। दोनों चिकित्सा प्रणालियों का मिलाजुला दृष्टिकोण न केवल रोगों का उपचार कर सकता है, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में भी सहायता कर सकता है।”
ज्ञातव्य है की एच-फ़िएस्टा साउथ कोरिया में हो रहा एक चार दिवसीय एक प्रमुख स्वास्थ्य और वेलनेस एक्सपो है, जिसमें दुनियाभर के आयुर्वेद ,प्राकृतिक और योग विशेषज्ञ अपने विचार प्रस्तुत कर रहे है ।
डॉ. बिश्नोई ने इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपने विचार रखते हुए यह भी कहा कि आयुर्वेद और कोरियन चिकित्सा न केवल शारीरिक रोगों का उपचार करती हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। दोनों ही प्रणालियाँ तनाव, अवसाद और अनिद्रा जैसी मानसिक समस्याओं के लिए समग्र और प्राकृतिक उपचार प्रदान करती हैं।
उन्होंने बताया कि भविष्य में आयुर्वेद और कोरियन चिकित्सा के सहयोग से रिसर्च और क्लिनिकल ट्रायल्स का आयोजन किया जा सकता है, जिससे इन दोनों चिकित्सा पद्धतियों की प्रभावशीलता को वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा जीवनशैली में परिवर्तन, आहार, योग और प्राकृतिक उपचारों के माध्यम से दीर्घकालिक और स्थायी समाधान प्रदान करती है।