Event Detail

  • Start Date 07/01/2026
  • Start Time 10:00 AM
  • End Date 07/07/2026
  • End Time 04:00 PM
  • Location अकलेरा, झालावाड़ (राज.)

केशव आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, अकलेरा (जिला झालावाड़, राजस्थान) में वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधन, चिकित्सकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।