Event Detail

  • Start Date 08/17/2026
  • Start Time 10:00 AM
  • End Date 08/17/2026
  • End Time 02:00 PM
  • Location अकलेरा

केशव आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, अकलेरा, जिला झालावाड़, राजस्थान में महर्षि चरक जन्मोत्सव समारोह का भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मौलिक सिद्धांत विभाग के HOD डॉ. दीपक शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में डॉ. रवि सेन एवं डॉ. प्रियंका धाकड़ का विशेष सहयोग एवं निर्देशन रहा।

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा महर्षि चरक के जीवन, उनके महान योगदान एवं आयुर्वेद के विकास में चरक संहिता के महत्व पर आधारित विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय द्वारा प्रेरणादायी उद्बोधन दिया गया तथा विद्यार्थियों को महर्षि चरक के सिद्धांतों एवं आयुर्वेद की सेवा भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में आयुर्वेद के प्रति गौरव, सम्मान एवं समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत किया। सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से समारोह सफल एवं यादगार रहा।