Event Detail

  • Start Date 08/11/2026
  • Start Time 10:00 AM
  • End Date 08/11/2026
  • End Time 02:00 PM
  • Location अकलेरा

केशव आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में स्वर्णप्राशन एवं निःशुल्क बाल रोग चिकित्सा शिविर आयोजित

अकलेरा, 11 अगस्त 2026।
केशव आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, अकलेरा में मंगलवार को स्वर्णप्राशन एवं निःशुल्क बाल रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया और आयुर्वेदिक बाल चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर का संचालन शिविर प्रभारी एवं बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह बिश्नोई के निर्देशन में किया गया। इस दौरान बाल रोग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रद्धा ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं उचित देखभाल के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया।

शिविर के दौरान 65 बच्चों को निःशुल्क स्वर्णप्राशन करवाया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न बाल रोग संबंधी समस्याओं से पीड़ित 15 बच्चों की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच कर उन्हें आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई गईं।

डॉ. वीरेंद्र सिंह बिश्नोई ने बताया कि आयुर्वेद में बाल स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से स्वर्णप्राशन का विशेष वर्णन मिलता है। महाविद्यालय एवं चिकित्सालय द्वारा बच्चों को आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है।

शिविर के सफल आयोजन में बाल रोग विभाग एवं चिकित्सालय के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।